फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: देवरिया से भाजपा ने शशांक मणि त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी, इन सांसद का टिकट कटा

Tue, 16 Apr 2024 12:27 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
विज्ञापन
शशांक मणि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 लंबे समय से देवरिया में भाजपा के टिकट को लेकर चल रही अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। भाजपा ने देवरिया से वर्तमान सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे शशांक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। शशांक मणि सामाजिक कार्यकर्ता हैं और दस वर्ष से भाजपा की राजनीति से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2019 लोकसभा एवं 2022 विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दावेदारी की थी, अब पार्टी ने उन्हें श्रीप्रकाश मणि की राजनीतिक विरासत को संभालने का मौका दिया है। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया से 1996 व 1999 में भाजपा से सांसद रहे हैं।

शशांक मणि स्वावलंबी भारत अभियान केंद्रीय टोली के नीति प्रमुख हैं। इनकी तीन पुस्तकें मिडिल ऑफ डॉयमंड इंडिया, भारत एक स्वार्णिम यात्रा व इंडिया काफी चर्चित हैं। आईआईटी दिल्ली से बीटेक व आईएमडी लुसान से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। 
विज्ञापन


वर्ष 2008 में शशांक मणि ने जागृति यात्रा की शुरूआत की। आगे चलकर अपने गांव बरपार में जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल की नींव रखी। बैतालपुर में कॉल सेंटर की स्थापना की। आज उनकी जागृति देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज समेत पूर्वांचल के कई जिलों में उद्यम को बढावा देने का कार्य कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें