फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन विवाद में दो बार मारपीट कर किया लहूलुहान

Wed, 12 Jun 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने जानलेवा हमले की जगह मामूली मारपीट का दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बराबर के हिस्से की जमीन पर अधिक कब्जा करने का एक परिवार ने विरोध जताया तो उसके छोटे भाई ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो घर में तोड़फोड़ कर जानलेवा हमला बोल दिया। पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनका हाथ टूट गया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया। इधर, आरोपी पीड़ित परिवार को धमकाते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित दंपती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
एसपी संकल्प शर्मा को दिए गए आवेदन में रुद्रपुर के अमौनी खास गांव निवासी विमलावती देवी पति सुबाष यादव ने कहा है कि मेरे पति दो भाई सुबाष यादव व रविंद्र यादव पुत्रगण स्व. रामदुलारे हैं। उनके नाम उक्त ग्राम में आ.नं.-290 खेत है। उसमें बारबार का हिस्सा है। लेकिन देवर व उनकी पत्नी निर्मला देवी वाद-विवाद करती है। जबकि उन्होंने अंश से अधिक का कब्जा भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ना करने पर दो जून को मेरे पति व मुझे रात में करीब 8:30 बजे मेरे देवर, उनकी पत्नी, उनके साले ने एकराय व गोलबंद होकर मारपीट की। 112 नंबर पुलिस ने जांच की। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। तहरीर देने की सूचना पर वे लोग तीन जून को घर पर चढ़ गए और तोड़फोड़ करते हुए मुझे व मेरे पति को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में हमदोनों के सिर में गंभीर चोटें आई और हाथ टूट गया। मेरे गले से मंगलसूत्र, पैर का पायल, कान का झुमका खींच लिए। सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मेरे पति का 151 व 107 में चालान कर दिया। इस संबंध में एसपी संकल्प शर्मा ने पीड़ित दंपती को उचित न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें