फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडू लीडर्स यूपी अवॉर्ड में दो शिक्षिकाओं ने बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
एडू लिडर्स के लिए चुनी गई शिक्षिका सुषमा राय - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
एडू लीडर्स यूपी अवॉर्ड में दो शिक्षिकाओं ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक नवाचार के बारे में किए गए प्रयासों एवं सुझाव मांगे गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के शैक्षिक नवाचार के बारे में किए गए प्रयासों के लिए जिले की दो शिक्षिकाओं का चयन एडू लीडर्स अवॉर्ड के लिए किया गया है। इन्हें दो सितंबर को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
देवरिया सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बैरोना की प्रधानाध्यापक शीला चतुर्वेदी एवं इसी कंपोजिट विद्यालय पगरा में तैनात सुषमा राय का चयन उनके मॉडलों एवं सुझावों के लिए किया गया है। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों से शैक्षिक नवाचार के बारे में उनके किए गए प्रयास एवं और क्या बेहतर किया जाए, इस संबंध में सुझाव महानिदेशक, स्कूली शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक की ओर से मांगे गए थे। इसमें कुल 150 शिक्षकों ने अपने प्रयास एवं सुझाव दिए थे। इसमें जनपद से इन दोनों शिक्षिकाओं का चयन एडू लीडर्स यूपी अवॉर्ड के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तीन स्टेट रिसोर्स ग्रुप में से एक एवं परिषदीय स्कूलों में सपोर्टिंग सुपरविजन की भूमिका में शामिल शीला चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षकों से फिजिकल एवं एजुकेशनल नवाचार के संबंध में सुझाव एवं प्रयासों की जानकारी मांगी गई थी। उनका मॉडल पसंद आया। यह आगे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। सुषमा राय ने बताया पुरस्कार के लिए चयन किया जाना आगे और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। कोविड काल में इलेक्ट्रिक शैक्षणिक सामग्री तैयार करने का अनुभव इसमें काम आया। आगरा एयरफोर्स विद्यालय में भी प्राइवेट टीचिंग के दौरान उन्होंने इस संबंध में कार्य किया था।

एडू लिडर्स के लिए चुनी गई शिक्षिका शीला चतुर्वेदी- फोटो : DEORIA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें