फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाल काटते समय गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाल काटते समय गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के रेवली ब्रह्मस्थान की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। थाना क्षेत्र के रेवली गांव में बृहस्पतिवार को पेड़ की डाल काटते समय एक युवक गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव के राजकुमार साहनी (35) वर्ष पुत्र सुखराम साहनी घर पर ही रह कर लकड़ी काटने का काम करते थे। इसी से वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक सुबह रोज की तरह लकड़ी काटने लार थाना क्षेत्र के रेवली गांव के ब्रह्मस्थान पर गए थे। यहां वह पेड़ पर चढ़ लकड़ी काट रहे थे। इसी बीच ऊपर से पेड़ की टहनी टूट कर उनके ऊपर गिर गई। इससे संतुलन बिगड़ने से वह भी पेड़ से गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर साथ में लकड़ी काट रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। उधर, पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी चंद्रशीला गश खाकर गिर पड़ीं। मौजूद आसपास की महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला। राजकुमार की तीन बेटियां और एक बेटा चंदन है। पिता की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सुखराम साहनी बेटे की मौत से गम में डूब गए। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि पेड़ से गिरने एक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें