फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 पेटी नकली शराब के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
25 पेटी नकली शराब के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को जेल
विज्ञापन

कोतवाल की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस, की कार्रवाई
बुधवार को शराब कारोबारी के घर संयुक्त टीम ने मारा था छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। पच्चीस पेटी नकली शराब के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई मामले में कोतवाल गिरिजेश तिवारी की तहरीर पर की गई। आबकारी विभाग एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक शराब कारोबारी के घर में छापा मारा था जिसमें भारी मात्रा में नकली देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी और इस दौरान शराब बनाने के उपकरण व सामान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के के पड़री गजराज गांव के समीप देशी शराब की सरकारी दुकान कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा दीर्घह गांव निवासी एक शख्स के नाम से है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को दियाढ़ार गांव निवासी उनके एक रिश्तेदार के घर एसडीएम ओमप्रकाश, सीओ वरुण मिश्र, कोतवाल गिरिजेश तिवारी के साथ आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा जिसमें एक देशी शराब की बोतलों के ढक्कन, देशी शराब के ब्रांड के रैपर लगे हुए 1500 खाली बोतलें, एक बार कोड स्प्रिट, 25 पेटी अपमिश्रित देशी व अंग्रेजी शराब, 100 लीटर स्प्रिट, एक कार व एक मैजिक माल वाहक के साथ 5 किग्रा यूरिया व 100 ग्राम नौशादर बरामद हुए थे। कोतवाल की तहरीर पर कोतवाली क्षेत्र के दियाढ़ार गांव निवासी दिग्विजय मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा व बरहज थाना क्षेत्र के गौरा बरहज निवासी कमलेश कुमार निषाद पुत्र जोखू निषाद पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। इस बाबत कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने बताया कि लाइसेंसी दुकान की आड़ में शराब कारोबारी अपने रिश्तेदार के घर अवैध रूप से शराब बनवा रहा था। पुलिस व आबकारी विभाग की संयुुक्त टीम ने छापा मारने के बाद सब कुछ सामने आ गया। दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें