फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर के नीचे आने से दो युवकों की मौत, दो जख्मी

Sun, 10 Mar 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


फोटो.......
मझौली राज दीर्घेश्वर नाथ मंदिर जाने वाली सड़क की कुछ दूरी मैरवा-मझौली मार्ग पर हुआ हादसा

दो बाइकों की टक्कर के बाद चलते ट्रेलर की नीचे चला गया बाइक चालक, पीछे बैठे उसके साथी ने भी तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मैरवा-मझौली मार्ग पर शनिवार दोपहर दो बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतना तेज थी कि बाइक सवार एक युवक ट्रेलर के नीचे चला गया और ट्रेलर कुचलते हुए आगे निकल गया। घटनास्थल पर बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों में एक युवक ने रास्ते ही दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में शामिल दो बाइकों और ट्रेलर को मझौली राज पुलिस चौकी में रखा गया है।
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के जगहथा गांव निवासी राहुल कुमार (28) पुत्र बनारसी प्रसाद शनिवार की दोपहर करीब दो बजे अपने घर से अपने भिंडा मिश्र गांव निवासी अमन सिंह (18) पुत्र स्व. राकेश सिंह के साथ शनिवार को गोरखपुर के लिए निकला था। अभी वे दोनों मैरवा-मझौली मार्ग दीर्घेश्वर नाथ मंदिर के समीप पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रहे एक बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क किनारे गिर पड़े। इसी बीच सामने से आ रहे एक ट्रेलर की चपेट में बाइक चालक अमन चला गया। उसे कुचलते हुए ट्रेलर निकल गया। इससे घटना स्थल पर ही अमन सिंह की मौत हो गई। वहीं, राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार मझौली राज नगर के वार्ड नंबर एक धनंजय पुत्र राधे व गोलेंद्र पुत्र जदूलाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज लाते समय सोनू घाट के समीप राहुल की मौत हो गई। मृतक अमन सिंह इकलौता बेटा था। इससे बड़ी दो बहनें संजना व पायल हैं। इस साल बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपाररानी में अमन ने 12वीं की परीक्षा दी थी। उसकी मौत की सूचना के बाद माता-पिता व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन


वर्जन
सड़क हादसे में ट्रेलर के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि पीछे बैठे उसके दूसरे युवक ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाते समय सोनूघाट में दम तोड़ा है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य दो घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें