फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भीषण गर्मी के चलते दो की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

Fri, 14 Jun 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते दो की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर व बरियारपुर थाना क्षेत्र में हुईं घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/बरियारपुर। भीषण गर्मी व तेज धूप अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में तेज धूप से दो लोगों गश खाकर गिर पड़े। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वाले दोनों बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रुद्रपुर क्षेत्र के छपौली में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जहां दर्जनों मजदूर कार्य रहे हैं। बिहार प्रांत के वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव के रहने वाले अमीर महतो पुत्र (32) पुत्र राजेंद्र मजदूरी करते थे। सुबह करीब 10 बजे काम करने के दौरान उन्हें धूप लगी, जिससे वह गिर गए। उनके साथ काम कर रहे अन्य मजदूर आनन-फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दूसरी घटना भी बुधवार को बरियारपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई। यहां बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मथौली गांव के रहने वाले संतोष गुप्ता पुत्र रामबढ़ाई बाजार करने बरियारपुर थाना क्षेत्र के धुसवा में आए थे। बाजार करने के बाद वह अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह मथौली व धुसवा के बीच पगडंडी पर पहुंचे ही थे कि धूप लगने से अचेत होकर गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बरियारपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें