फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 25 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो की मौत, 25 पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में एक्टिव केस की संख्या हुई 268
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। रविवार को दो लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं, 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20,080 हो चुकी है, जबकि 19,608 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 268 हैं। होम आइलोसेशन में 167 लोग हैं। जिले में अब तक 204 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 में 30 तथा तीन निजी अस्पताल में भर्ती छह लोगों का इलाज चल रहा है। संक्रमण में कमी आने के बाद लोग लापरवाह हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। गांवों में जांच कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आ रही है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में 30, तथा निजी अस्पताल आस्था में दो, सावित्री में तीन व स्टार न्यूरो में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि निजी अस्पताल वेदांक में सभी बेड खाली हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें