फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज और तरकुलवा के बीईओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज और तरकुलवा के बीईओ निलंबित
विज्ञापन

पूरे दिन कार्यालय में भी इस निलंबन की होती रही चर्चा, बीएसए ने कहा- मेल नहीं मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शासन ने लापरवाही और अनियमितता के आरोप की जांच के बाद बरहज के खंड शिक्षाधिकारी सुदामा और तरकुलवा के अजीत पाल को निलंबित कर दिया है। वहीं, बरहज बीआरसी में तैनात एक अनुदेशक पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है। सोमवार को पूरे दिन कार्यालय में इसकी चर्चा होती रही। हालांकि, कोई विभागीय मेल इस संबंध में शाम तक बेसिक कार्यालय में नहीं आया था।
विज्ञापन

बरहज में बीआरसी पर तैनात एक अनुदेशक की मनमानी एवं शिक्षकों का उत्पीड़ने करने की भी शिकायत की गई थी। इसमें बरहज व तरकुलवा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंध में मिली शिकायतें सही पाई गई हैं। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बरहज व तरकुलवा के खंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया है और अनुशासनिक कार्रवाई करने का आदेश अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज को दिया है।
विज्ञापन

कोट
बरहज व तरकुलवा के बीईओ के निलंबन की सूचना उन्हें भी मिली है। हालांकि, इस संबंध में सोमवार की शाम तक शासन स्तर से कोई मेल नहीं आई है।
-हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें