फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अपहरण, दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में पुलिस ने दो युवकों को भेजा जेल

Thu, 01 Feb 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों युवक दो किशोरियों को अलग-अलग स्थानों पर रखे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के एक गांव के दो युवक उसी गांव की दो किशोरियों को एक माह से दो अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर रखे थे। पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर से उनकी लोकेशन प्राप्त की। इसके बाद पकड़कर थाने लाई। पूछताछ के बाद दोनों को अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया गया।

एक गांव के दो युवक एक माह पहले उसी गांव की दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। एक युवक एक किशोरी को मध्य प्रदेश के एक शहर में तथा दूसरे युवक ने दूसरी किशोरी को असम के एक शहर में ले जाकर किराए के मकान में रखा था। दोनों किशोरियों के परिजन खोजबीन के बाद घटना की नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस दोनों युवकों के मोबाइल नंबर से उनकी लोकेशन का पता लगाकर मौके पर परिजनों के साथ पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर दो दिन पूर्व थाने लाई। उन पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। दोनों किशोरियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें