देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग-रतसिया मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने सोमवार की रात एक संदिग्ध बोलेरो को बरामद किया और दो युवकों को पकड़ा। थानाध्यक्ष बनकटा रात्रि गश्त पर निकले थे। इसी बीच पेट्रोल पंप के पास एक बोलेरो में दो युवक कहीं जा रहे थे। पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ संदिग्ध होने पर गाड़ी को थाने लाकर खड़ी कर दी। युवकों से पूछताछ की जा रही है। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। संवाद