फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ा रेल फाटक, एक घंटे जाम में परेशान रहे राहगीर

Wed, 10 Apr 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


स्लाइडर के सहारे ट्रेनों को कराया पास, अज्ञात चालक पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार को पड़री रेल फाटक तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची आरपीएफ ने गेटमैन की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं फाटक टूटने के चलते क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे लोग जाम में फंसे रहे। फाटक ठीक होने के बाद लोग गंतव्य को रवाना हुए। इस दौरान आरपीएफ व सिग्नल विभाग की टीम ने ट्रेनों स्लाइडर के सहारे चलाया। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को देवरिया सदर व अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन पर रोकनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से रेल फाटक टूटने की शिकायत मिली है। अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें