चयन प्रक्रिया में भाग लेते प्रतिभागी छात्र। स्रोत कॉलेज
भाटपार रानी। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपार रानी में बुधवार को स्नातक स्तर पर कला तथा विज्ञान संकाय में अध्यनरत प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने एसीसी चयन के लिए शारीरिक तथा लिखित परीक्षा के टेस्ट में भाग लिया । एनसीसी में चयन हेतु कुल 39 जगहों के सापेक्ष 195 कैडेटों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
इस चयन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 52 बटालियन एनसीसी देवरिया के सूबेदार मेजर विनय कुमार, सूबेदार मुन्ना शाह, जीसीआई श्रेया शुक्ला तथा वरिष्ठ लिपिक पुनीत शाही एवं अन्य परेड इंस्पेक्टर स्टाफ उपस्थित रहा । अंतिम चयन प्रक्रिया महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन राम अवतार वर्मा के देखरेख में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के नियम 52 बटालियन एनसीसी देवरिया के कमान अधिकारी कर्नल दिग्वेंद्र सिंह द्वारा निर्धारित किया गया था। चयन प्रक्रिया में स्नातक स्तर पर अध्यनरत छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। प्रतिभाग करने वाले कैडेटों में छात्राओं की सहभागिता छात्रों के अपेक्षा ज्यादा थी। इस प्रक्रिया का परिणाम कमान अधिकारी के निर्देशन में निर्धारित बोर्ड द्वारा लिखित और शारीरिक परीक्षा की मूल्यांकन के बाद प्राप्त अंकों की संयुक्त मेरिट के आधार पर घोषित किया जाएगा।