फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार वैक्सीन खराब, पोलियो की खुराक पर संकट

विज्ञापन
पल्स पोलियो ड्राप की टूटी शीशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिले के करीब डेढ़ लाख बच्चों के पोलियो की खुराक पर संकट गहरा गया है। सीएचसी, पीएचसी पर भेजे गए पोलियो वैक्सीन की शीशी टूटी मिली है। इसे लेकर दो दिनों से स्वास्थ्य विभाग में माथापच्ची चल रही है। वैक्सीन टूटने की वजह तलाशने में विभाग जुटा है। सीएमओ ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए पोलियो की दवा की मांग की है। जिले के करीब पांच लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। रविवार से अभियान शुरू हुआ, जो शुक्रवार तक चलेगा। सीएचसी और पीएचसी पर भेजे गए पोलियो की करीब 6200 वैक्सीन की शीशी टूटी हुई थी। बॉक्स खोलने के बाद कर्मचारियों ने देखा तो इसकी जानकारी पल्स पोलियो के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डीवी शाही को दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे में इसे लेकर बेचैनी बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार इतने वैक्सीन में करीब डेढ़ लाख बच्चों को खुराक पिलाई गई होती। जिम्मेदारों कहना है कि लखनऊ से पोलियो वैक्सीन की शीशी टूटी हुई आई थी। स्थानीय कर्मचारियों की कोई गलती नहीं है। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पोलियो वैक्सीन के कांच घटिया क्वालिटी के हैं। इसलिए करीब छह हजार वैक्सीन टूट गए। इसकी जानकारी राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी को दे दिया गया है। उन्होंने नए वैक्सीन भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें