फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 हजार परिवारों का नहीं हो पाया डाटा फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकॉर्ड में सभी ब्लॉक ओडीएफ पर कमी बरकरार
विज्ञापन

नये सर्वे के बाद सामने आई वंचित परिवारों की नई सूची
49,124 परिवारों की हुई डाटा फीडिंग, 32 हजार अवशेष
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले के सभी ब्लॉक 19 नवंबर को ओडीएफ घोषित हो गए लेकिन शौचालयों की कमी अब भी बरकरार है। नये बेसलाइन सर्वे के बाद 81,124 परिवार शौचालय से वंचित मिले हैं। इनमें 49,124 लाभार्थियों की डाटा फीडिंग कर ली गई है, जिन्हें जल्द शौचालय के लिए अनुदान मिलेगा। अवशेष 32 हजार परिवारों के लिए डिमांड शासन को भेजी गई है।
गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए शासन ने जिले भर में 2012 बेसलाइन सर्वे के अनुसार दो लाख 80 हजार 542 शौचालय बनवाने का लक्ष्य दिया था। सरकार की ओर से जिले को ओडीएफ घोषित करने की तमाम संभावित तिथियां आला अफसरों को दी जाती रहीं। शुरुआत में जिले को 15 अगस्त तक हर हाल में ओडीएफ घोषित होना था। तैयारी अधूरी होने के चलते समय अवधि दो अक्तूबर तक बढ़ा दी गई। तमाम परिवार बेसलाइन सूची से बाहर होने के चलते शौचालय की सुविधा से वंचित हो रहे थे। ओडीएफ का ठोस मकसद नहीं निकल पाने के चलते जिला ओडीएफ घोषित करने की तिथि स्थगित कर दी गई। हर घर में शौचालय हो इसके लिए शासन ने जिले को 49,124 नए लाभार्थियों की डाटा फीडिंग का लक्ष्य दिया। यह काम 30 नवंबर तक पूरा कर लिया गया। बाकी बचे 32 हजार परिवारों की डाटा फीडिंग का काम अधर में है।
विज्ञापन


इनसेट
अधिकारी दे रहे शासनादेश का आश्वासन
अनुदान की मांग करने वाले परिवारों को अधिकारी शासनादेश का आश्वासन दे रहे हैं। उनका कहना है कि शासन ने डाटा फीडिंग का जो लक्ष्य दिया था उसे पूरा कर लिया गया है। दोबारा शासनादेश आने पर सूची में नाम शामिल किए जा सकेंगे। ऐसे में चाहकर भी बाकी बचे परिवार शौचालय का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
शासन से मिले लक्ष्य के अनुसार 49,124 नये लाभार्थी परिवारों की डाटा फीडिंग का काम पूरा कर लिया गया है। अब भी 32 हजार परिवार शौचालय सुविधा से वंचित हैं। इनकी डाटा फीडिंग के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है। शासनादेश आते ही सभी को शौचालय का लाभ दिया जाएगा।
-ओमप्रकाश पांडेय, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें