फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मसीहा थे वीपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के मसीहा थे वीपी सिंह
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में आवामी मंच ने मनाई पुण्यतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पुण्यतिथि मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मनाई गई। आवामी मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने शिरकत की। वक्ताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। अवधेश सिंह ने कहा कि देश में सामाजिक विषमता चिंता का विषय बनी हुई है। गरीबी अमीरी का फासला तेजी से बढ़ रहा है। वीपी सिंह एक मात्र ऐसे पीएम थे जिन्होंने अपनी संपत्ति भूदान कर दी। कमला सिंह ने कहा कि वीपी सिंह समता मूलक समाज की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने किसानों के मसीहा के रूप में अपनी पहचान बनाई। रामधनी सिंह ने कहा कि आज पिछड़े समाज का जो भी उत्थान हुआ है वह वीपी सिंह की देन है। वह हमेशा पिछड़े दलितों के लिए आवाज उठाते रहे। इस दौरान एपवा नेत्री गीता पांडेय, दयाशंकर पाल, सलीम, आरपी कुशवाहा, भोलानाथ कुशवाहा, अविनाश सिंह, शिवाजी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें