फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर के अधिकारियों ने किया जिला जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- 13 सिद्ध दोष बंदियों की समय पूर्व रिहाई पर हुई चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कुशीनगर जिले के अधिकारियों ने शनिवार को जिला जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया। बंदियों से मिलकर जानकारी ली और जेल अधिकारियों को सभी से मानवीय तरीके से पेश आने का आदेश दिया। यहां बंद कुशीनगर के 13 सिद्ध दोष लोगों की समय पूर्व रिहाई पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद वाजिद मियां, डीएम अनिल कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार पांडेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शानिली सागर और जिला प्रोवेशन अधिकारी ने शनिवार को संयुक्त रूप से त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों को मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधा, भोजन, वस्त्र आदि के बारे में जानकारी ली। बंदियों के मुकदमों के बारे में जानकारी ली गई। गरीब बंदियों को नि:शुल्क अधिकवक्ता और बीमार बंदियों को समय से उपचार कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही महिला बंदियों से सही ढंग से पेश आने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही कुशीनगर जिले के 13 सिद्ध दोष बंदियों की समय पूर्व रिहाई पर भी चर्चा की गई। जिला जज ने बैठक में पत्रावलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक डीके पांडेय, कारागार चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता, कारापाल मुकेश कटियार, उप कारापाल राजेश कुमार, सुनील कुमार, देवनाथ यादव, ललिता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें