फोटो समाचार...
---------------
1752 बथों पर आज पिलाए जाएगी पोलियो की दवा
पल्स पोलियो अभियान के लिए निकली जन जागरण रैली
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पोलियो उन्मूलन अभियान रविवार से शुरू हो रहा है। अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाने के लिए जिले में 1752 बूथ बनाए गए हैं। पहले दिन बूथ पर दवा पिलाने के बाद बच्चों को घर-घर दवा पिलाने के लिए टीम जाएंगी। अभियान से एक दिन पूर्व शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को हरी झंडी सीडीओ ने दिखाई । उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को बूथ पर ले जाकर दवा पिलाएं। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में 1752 बूथ बनाए गए हैं। 110 ट्राजिंट बूथ, 41 मोबाइल टीम और घर-घर भ्रमण के लिए 958 टीमें बनाई गई हैं। इस अभियान में 487823 बच्चेे लक्षित किए गए हैं। रैली में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीवी शाही, एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।