फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
लार। मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग के लक्ष्मीपुर फ्लाईओवर पर ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने तीन घंटे तक मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग जाम कर दिया। वे पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

आलू लदा एक ट्रक मंगलवार सुबह मैरवा से सीवान की ओर जा रहा था। लक्ष्मीपुर फ्लाईओवर पर सामने से आ रहा एक साइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गया। साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। हादसे की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग एकत्र हो गए। लोगों मे फ्लाईओवर पर ही मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।
सूचना मिलने पर मैरवा थाने के विजय बहादुर सिंह और विशेश्वर सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस शव को अज्ञात मान रही थी, जबकि लोगों का कहना था कि मृतक पास के गांव का है। इस बीच, कुछ लोगों ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी, जिससे उसकी पहचान हो गई। उसका नाम गिरिजेश दुबे था और वह थानाक्षेत्र के सेनीछापर का रहने वाला था। घरवालों के अनुसार सोमवार को पास के ही पटखौली गांव में किसी कार्यक्रम में गया था और मंगलवार को घर वापस लौट रहा था। हादसे और सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ शैलेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और तत्काल बीस हजार रुपये की सहायता पीड़ित परिवार को दी। स्थानीय मुखिया अजय चौहान ने भी तीन हजार रुपये की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें