फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लल्लन मिश्र सभापति और रवि प्रकाश चुने गए उप सभापति

विज्ञापन
कोआपरेटिव के नव निर्वाचित सभापति लल्लन मिश्र व उप सभापति रवि प्रकाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-कसया सहकारी बैंक का अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को हुआ। निर्विरोध रूप से कुशीनगर के भाजपा नेता लल्लन मिश्र सभापति और खेमादेई गांव निवासी रविप्रकाश सिंह उर्फ मुरारी को उप सभापति चुना गया। चुनाव को लेकर बैंक परिसर में सुबह से गहमागहमी रही। निर्वाचित प्रत्याशियों को फूलों का माला पहनाकर भाजपा नेताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी घनश्याम की मौजूदगी में सुबह आठ बजे मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। 11 से 12 बजे तक पर्चा दाखिल हुआ। इसके लिए सुबह से ही कैंपस में दोनों जिले के भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया था। पर्चा दाखिल के दौरान अध्यक्ष पद के लिए कई प्रत्याशी तैयार हो गए। भाजपा नेताओं ने आपस में वार्ता की। आपसी सहमति के बाद सभापति के लिए लल्लन मिश्र और उप सभापति पद के लिए लार ब्लॉक के खेमादेई गांव निवासी क्षेत्र से रविप्रकाश सिंह मुरारी ने नामांकन किया। दोपहर 12.30 नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, सांसद राजेश पांडेय, विधायक जन्मेजय सिंह, कमलेश शुक्ल, राधामोहन दास अग्रवाल, विजय दुबे, पूर्व विधायक पीके राय, अंगद तिवारी, संजय राव, अंबिकेश पांडेय, अवधेश सिंह, अजय राय, आलोक तिवारी, अजय दुबे आदि मौजूद रहे।

देवरिया का वर्चस्व टूटा, कुशीनगर को मौका
पिछले दो दशक यानी चार बार से देवरिया-कसया सहकारी बैंक के सभापति देवरिया का ही प्रत्याशी चुना जाता रहा है। इस बार यह परंपरा टूट गई। सभापति की कुर्सी कुशीनगर जिले में चली गई है। हालांकि उप सभापति पद पर देवरिया का कब्जा कायम है। इसको लेकर भाजपा नेताओं के बीच कई तरह की चर्चाएं भी रही। लोग इसे आपसी सहमति का असर भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें