फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर सचिवों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लार ब्लाक पर प्रदर्शन करते सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर/भागलपुर। ओडीएफ गांवों में शौचालय निर्माण को लेकर अफसरों के उत्पीड़न के विरोध में सचिवों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सचिवों ने अफसरों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दीनानाथ प्रजापति ने कहा कि जिले के पदाधिकारियों के निर्देश पर काली पट्टी बांधकर उत्पीड़न का विरोध किया जा रहा है। अफसरों द्वारा सचिवों पर ओडीएफ, आवास सत्यापन आदि विकास कार्यों में उत्पीड़न किया जा रहा है। कार्यों की समीक्षा के दौरान कर्मचारी मानसिक दबाव डाला जा रहा है। यदि उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान नागेश सिंह, दिनेश सिंह मौर्य, निर्भय सिंह, फरीना खातून, रीना भारती, अश्वनी मौर्य आदि मौजूद रहे। भागलपुर में ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को काला फीता बांधकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बालानंद तिवारी, अरविंद राय, भृगुराशन प्रसाद, विनोद श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। लार में सचिवों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान धनंजय यादव, शकील अहमद, अल्पना सिंह, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें