फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत नाली बहाव का,रिपोर्ट लगा दिया जमीन विवाद का

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ऑनलाइन जन सुनवाई (आईजीआरएस) पर आने वाले शिकायतों के निस्तारण में अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। शिकायतकर्ता से बिना संपर्क किए मनमानी तरीके से जांच रिपोर्ट भेज दे रहे हैं जो हकीकत से परे हैं। इसको लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

शासन की मंशा पर अफसर पानी फेर रहे हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए सरकार जन सुनवाई पोर्टल सेवा शुरू की गई है। लोग ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायतें भी कर रहे हैं। अफसर शिकायतों के निस्तारण में मनमानी कर रहे हैं। सलेमपुर तहसील के जिगिना मिश्र गांव निवासी त्रिगुणानंद मिश्र ने खेत में नाली का पानी बहाव की शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर की थी। इनको पता नहीं है और इनकी शिकायती पत्र का निस्तारण हो चुका है। शुक्रवार को जब त्रिगुणानंद मिश्र डीएम कार्यालय में शिकायत निस्तारण नहीं होने की शिकायत किया। इस दौरान जांच में पाया कि एसडीएम सलेमपुर की ओर से शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है और इसकी रिपोर्ट भी आ गई है। नाली के मामले की बजाए सलेमपुर नगर के इचौना में एक जमीन से संबंधित विवाद का रिपोर्ट लगाया गया है। ऐसे कई मामले डीएम कार्यालय तक पहुंच रहे है। सलेमपुर एसडीएम घनश्याम ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें