फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चला ईट, दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। विवादित जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत करा तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो समुदाय का मामला होने के कारण गांव में तनाव है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मालीबारी निवासी सराफत अली और वीरेंद्र पटेल के बीच जमीन को लेकर विवाद है। विवादित जमीन पर रविवार को वीरेन्द्र पटेल जबरन दीवार चलवा रहा थे। सरफात अली ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रोक दिया और पैमाइश कराने के बाद निर्माण की बात कही। रात को सराफत अली पक्ष के लोग निर्माण कराए गए दीवार को तोड़ने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान चले ईंट-पत्थर में एक पक्ष के सराफत अली, अमीना खातून, दोस्त मोहम्मद, खैरियत अली, फुलदार, रोजीदन, मुन्ना अंसारी और दूसरे पक्ष के सोनी, वीरेंद्र और अजय घायल हो गए। सभी का इलाज पीएचसी पर हुआ। पुलिस इस मामले में सराफत, दोस्त मोहम्मद और सोनू को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें