देवरिया। एसडीपीजी कॉलेज मठ लार और मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपाररानी का छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। इससे नाराज दोनों कॉलेज के छात्र नेताओं ने डीएम कार्यालय पर देर शाम को धरना दिया। नाराज छात्रों ने जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है।
लार के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव साजिश के रोका है। धनंजय यादव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाना छात्र नेताओं के अधिकार का हनन करना है। प्रशासन की मनमानी निर्णय के खिलाफ छात्र नेता संघर्ष करेंगे और जरूरत पड़ी तो कोर्ट तक जाएंगे। इस बीच देर रात को डीएम को संबोधित मांग पत्र सौंपा और चुनाव कराने की मांग की। इस दौरान आनंद श्रीवास्तव सोनू, विनय कुमार सिंह, भीष्म प्रताप, अविनाश, अंगद, गौरव सिंह, धनंजय यादव, रितेश यादव, विकास पांडेय, लोकेश आदि मौजूद रहे।
इंसेट में
हंगामे पर पुलिस ने भाजी लाठी
देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया में छात्र नेताओं ने हंगामा किया। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्र नेताओं को खदेड़ा।