फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बिक रहा मोटर पार्ट्स के नकली सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के मोटर पार्ट्स की दुकानों पर नकली पार्ट्स बेची जा रही है। लोग सस्ता समझकर नकली सामान खरीद रहे हैं। मोटर पार्ट्स के आपरेशन इंजीनियर ने दो दिन पूर्व दुकानों पर छापामारी की तो खुलासा हुआ। नकली मोटर पार्ट्स बेचने वाले चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोटर पार्ट्स की दुकानों पर नकली पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। ग्राहकों को सस्ते दामों पर पार्ट्स मिलने के कारण नकली असली का भेद किए बिना खरीद रहे थे। बुश कंपनी का एलमेंट नग और हेली मेरीवॉल का नकली पार्ट्स मोटर पार्ट्स की दुकानों पर बिक रहा था। इसकी जानकारी होने पर कंपनी के आपरेशन मैनेजर धीरज शुक्ल ने मोटर पार्ट्स की दुकानों पर दो दिन पूर्व छापा मारा। इसमें नगर के हरैया वार्ड निवासी मनोज गुप्ता, सलाहाबाद निवासी सुरेश गुप्ता, भलुअनी निवासी रोहित सिंह और सुगहीं वार्ड निवासी अशोक मद्देशिया को नकली पार्ट्स बेचते पाया। मुजफ्फरपुर जिले के निवासी आपरेशन मैनेजर धीरज शुक्ला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कोतवाल विजय कुमार गौर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें