फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ वामपंथी सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस के खिलाफ भाकपा माले ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बृजेश चौरसिया के हत्यारोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। शीघ्र गिरफ्तारी नहीं देने पर बृजेश के गांव सोहनपुर में न्याय सभा करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकपा माले कार्यकर्ताओं की जुटान सुबह राघवनगर स्थित ऐपवा कार्यालय पर हुई। यहां से जुलूस के रूप में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। बृजेश चौरसिया के हत्यारों को गिरफ्तार करो, राजनीतिक संरक्षण देना बंद करो, योगी-मोदी की सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि अपराध मुक्त प्रदेश का दावा खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सितंबर के अंत तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में सोहनपुर बाजार में न्याय सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला सचिव रामकिशोर वर्मा ने कहा कि जनता को योगी सरकार से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वह एक पर भी खरा साबित नहीं हो पा रहे हैं। ऐपवा की जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि न्याय की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। इस दौरान मनोज कुशवाहा, सोहनपुर के प्रधान जितेंद्र, छोटेलाल कुशवाहा, रामजन्म कुशवाहा, जगदीश प्रसाद, मिथिलेश कुमार, मुकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें