फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सीएचसी पर बॉयोमेट्रिक मशीन लगाया गया ताकि वक्त से डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी पर आएंगे। बावजूद इसके समय से अस्पताल पर इनकी मौजूदगी नहीं हो रही है। गुरुवार को सीएमओ के औचक निरीक्षण में खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पथरदेवा सीएचसी पर सीएमओ 9.20 बजे अचानक पहुंच गए। इससे कर्मचारियों में खलबली मच गई। सीएचसी के प्रभारी डॉ. मनोज जैन बुधवार से गायब थे। वहीं डॉ. अवधेश कुशवाहा और डॉ. जीशान आलिम, नेत्र सहायक विजय प्रताप, बीएचडब्लू ज्ञानेंद्र राय, नवीन प्रताप शाह, स्टॉफ नर्स नीतू आर्या और संविदाकर्मी एटीएस गौरव गोविंद राव ड्यूटी से गायब मिले। इसके अलावा अस्पताल कैंपस में गंदगी का अंबार लगा था और पानी की सप्लाई बंद पड़ी थी। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत अस्पताल पहुंचे मरीजों ने भी किया। सीएमओ करीब एक घंटे तक अस्पताल पर जमे रहे। जिम्मेदारों को सफाई व्यवस्था और पानी की सप्लाई ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मझगांवा अस्पताल पहुंचे जहां सब कुछ ठीक मिला। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि तरकुलवा के सीएचसी प्रभारी को दो दिन और अन्य कर्मचारियों व डॉक्टर का एक-एक दिन का वेतन काटा जाएगा और स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें