देवरिया। शासन की ओर से सभी जिलो में बिना मान्यता चलने वाले विद्यालयों की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी बुधवार यानी 13 सितंबर तक वेबसाइट पर लोड कर देना है। सहायक शिक्षा निदेशक ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी बीएसए को हरहाल में सूची अपलोड करने का आदेश दिया है।
बिना मान्यता के चलने वाले विद्यालयों को लेकर शासन गंभीर हो गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने छह सितंबर को बिना मान्यता वाले विद्यालयों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। साथ ही इन विद्यालयों की सूची 13 सितंबर तक विभाग के वेबसाइट पर अपलोड करना था। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक सप्तम मंडल गोछरखपुर डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने अपने अंतर्गत आने वाले जिलों के बीएसए कोछ पत्र लिखकर हरहाल में बुधवार तक सूची वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया है। बीएसए उपेंद्र कुमार का कहना है कि बिना मान्यता चलने वाले विद्यालयों की सूची तैयार कर ली गई है। बुधवार को सूची विभाग के वेबसाइट पर अपलोड करा दिया जाएगा।