फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों से भरी नाव पलटी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/एकौना। रुद्रपुर के 52 गांव में आई प्रलयंकारी बाढ़ का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों से भरी नाव बीच मंझधार में पलट गई। इसमें सवार एक युवक की डूबने से मौत हो गई। छोटी नाव पर सवार सात लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला। इलाके में आई बाढ़ में डूबने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पचलड़ी में भी नाव डूब गई। पानी कम होने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह अनुसा गांव के लोग एक डोंगी नाव पर सवार होकर पचलड़ी चौराहे के लिए निकले। देखते ही देखते नाव पर आठ लोग सवार हो गए। गांव से कुछ दूरी निकलने के बाद नाव डगमगाने लगी। तेज हवा से आए हिलोरे से नाव पलट गई। लोग डूबने लगे। नाव पलटने की सूचना लोगों ने एनडीआरएफ की टीम को दी। टीम के कमांडर दिनकर त्रिपाठी के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। लाइफ जैकेट के सहारे सात लोगों को सुरक्षित निकाला गया। नाव पर सवार अनुसा गांव के संदीप की डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे के बाद उसके शव को बरामद किया। एकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शाम को पचलड़ी गांव के लोग राहत पैकेट लेने जा रहे थे कि 25 लोगों से भरी नाव बंधे से दस मीटर की दूरी पर ही पलट गई। राहत पैकेट लेने के चक्कर में नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए इससे नाव पलट गई। बचाव में जुटी एनडीआरएफ की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित निकाला। इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ।

बाढ़ पीड़ितों को डूबा रहा प्रशासन : खोखा सिंह
सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को डूबाने में जुटा था। बाढ़ आने पर बड़ी नाव की मांग की गई थी। प्रशासन ने गांवों में छोटी नाव उपलब्ध कराई है। जिससे आए दिन नाव पलट जा रही है। डोंगी नाव से यात्रा करने पर लोगों की जान खतरे में पड़ी है। संदीप के परिवार को प्रशासन तत्काल 20 लाख रुपये का मुआवजा दे। प्रशासन राहत पैकेट बांटने में भारी लापरवाही कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें