देवरिया। सदर कोतवाली के करौंदी चौकी के पास से एसपी की स्पेशल ईगल टीम ने 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। यह शराब बिहार भेजे जाने की तैयारी थी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि चालक वाहन लेकर बिहार की तरफ भाग गया। बिहार सरकार ने प्रदेश में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बाद से शराब के शौकीन काफी परेशान रहते हैं। बॉर्डर एरिया के लोग चोरी-छिपे यूपी से बिहार में लेकर शराब चले जाते हैं। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करौंदी चौकी के रास्ते शराब को बिहार पहुंचाने की तैयारी है। सूचना के आधार पर उन्होंने स्पेशल ईगल टीम को लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने करौंदी चौकी के पास से 20 पेटी एट पीएम ब्रांड की शराब बरामद किया। बिहार के सिवान जिले के रहने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि सूचना के आधार पर छापामारी कराई गई थी। पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।