फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अविश्वास प्रस्ताव के लिए बीडीसी सदस्यों के दस्तखत का परीक्षण गुरुवार को हुआ। पहले दिन 53 बीडीसी सदस्यों के बयान हल्फी और दस्तखत का मिलान हुआ। बाकी लोगों का सत्यापन चार अगस्त से होगा।
विज्ञापन

देवरिया सदर ब्लॉक में 116 बीडीसी सदस्य हैं, जिसमें एक की मौत, जबकि एक ने त्यागपत्र दे दिया है। ब्लॉक प्रमुख पूनम देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिए थे। बीडीसी सदस्यों ने मनमानी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि निर्माण समेत अन्य कार्यों में सदस्यों की राय नहीं ली जाती है। अविश्वास प्रस्ताव के परीक्षण के लिए गुरुवार को बीडीसी सदस्यों को बुलाया गया था। सत्ताधारी दल के कुछ चर्चित नेताओं के वाहनों में बीडीसी सदस्य आए थे। सीडीओ राजेश त्यागी ने दफ्तर में दोपहर 12 बजे से एक-एक सदस्यों के एफिडेविट और पहचान पत्र की जांच की, जबकि एडीपीआरओ श्रवण सिंह ने दस्तखत का मिलान किया। अब ऐसा लग रहा है सदर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कामयाब हो जाएगा। सत्ताधारी दल से जुड़े कुछ नेता भी विकास भवन में जमे रहे। बड़े नेताओं को सूचनाओं से अपडेट करते रहे। दोपहर 2.30 बजे तक बीडीसी सदस्यों का परीक्षण होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें