फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रूका अपराध तो कांग्रेसी करेंगे संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कांग्रेस नेताओं की बैठक शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें तहसील में अफसरों की तैनाती की मांग की गई। क्षेत्र में बढ़ते अपराध और बदहाल बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि तहसील में इन दिनों अफसरों का टोटा है। एक सिरे से सभी जिम्मेदारों अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तहसील आने वाले वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जिले में अपराध की बाढ़ आ गई है। बालेपुर में चाय दुकानदार, सोहनपुर और देवरिया में गोली मारकर लोगों की हत्या कर दी गई। तेजी से बढ़ते अपराध पर जिला प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। भयमुक्त होकर अपराधी घटना को अंजाम दे रहे है। इसकी वजह से आम लोग अपने आम को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अगर इस पर लगाम नहीं लगा तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगी। इस दौरान श्याम बदन तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, सत्यप्रकाश विश्वकर्मा, पंकज सिंह, अजय मिश्र, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें