फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा ने लिया रौद्र रूप, लाल निशान के करीब

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। लगातार हो रही बारिश से घाघरा का जल स्तर बढ़ रहा है। दो दिनों के अंदर खतरे के निशान की करीब नदी पहुंच चुकी है। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

घाघरा ने रौद्र रूप अख्यिार करना शुरू कर दिया है। नेपाल के पर्वतीय भाग में लगातार बारिश होने से घाघरा का जल स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को 63.80 सेमी पर प्रवाहित हो रही है। वहीं कतरा का निशान 64.30 सेमी है। नदी उस पार बलिया जिले के नदी के किनारे कई गांवों में पानी घुस गया है और लोग अपना सुरक्षित ठिकाना तलाशने लगे हैं। वहीं इधर छित्तुपुर, बलिया, भागलपुर, देवसिया गांव के समीप नदी का पानी पहुंच गया है। आयोग की मानें तो एक सेमी प्रति घंटे के हिसाब से नदी में पानी बढ़ रहा है। इधर दो दिन से लगातार बारिश होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें