फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलवा दुबौली के समीप यात्रियों से भरी बस पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। गोरखपुर से यात्रियों को लेकर लौट रही एक बस बेलवा दुबौली गांव के पास पलट गई। उसमें सवार 20 यात्रियों में से पांच घायल हो गए। उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस एक साल में तीसरी बार पलट चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन उसे रोक नहीं पा रहा।
विज्ञापन

दोआबा क्षेत्र से रोज सुबह एक बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर जाती है। दोपहर बाद बस गोरखपुर से दोआबा क्षेत्र के यात्रियों को लेकर लौटती है। गुरुवार सुबह लोग बस में सवार होकर गोरखपुर गए थे। दोपहर करीब दो बजे चालक बस को लेकर लौट रहा था। उसमें बीस यात्री सवार थे। बेलवा दुबौली गांव के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के किनारे खेत में पलट गई। यात्रियों में हाहाकार मच गया। पचलड़ी गांव के भगवती सिंह, गगहां के ज्ञान कुमार समेत पांच लोग घायल हो गए। यात्रियों के अनुसार लौटते समय अक्सर चालक नशे में रहता है। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि बस चालक और मालिक से पूछताछ की जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें