फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू के 19 नए मरीज मिले, आठ की हुई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वार्ड में भर्ती 33 मरीजों का चल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। इससे पीड़ित मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की शाम से बुधवार दोपहर तक 19 नए मरीज भर्ती हुए। इनकी जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। वार्ड में भर्ती 33 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि स्वस्थ होने पर आठ लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। गैर प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज मिल रहे हैं। खुखुंदू क्षेत्र का एक युवक दस दिन से बुखार से पीड़ित था। प्राइवेट में दवा लेने पर आराम मिला, लेकिन उल्टी शुरू हो गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ले की महिला शनिवार से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा कराने पर आराम नहीं मिला तो मंगलवार को जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति को तीन दिन से बुखार आ रहा था। दवा लेने के बाद जांच कराई। रिपोर्ट आने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। खामपार थाना क्षेत्र की एक महिला चार दिन से बुखार से पीड़ित हैं। प्राइवेट में दवा ली आराम न होने पर जांच कराई, जिसमें प्लेटलेट्स कम थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलेमपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति को सात दिन से बुखार आ रहा है। सीएचसी पर इलाज कराई, जहां जांच हुई। इसके बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
शहर के एक मोहल्ले की महिला एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। शहर के एक मोहल्ले के युवक को चार दिन से बुखार है। दवा लेने पर आराम हो गया, लेकिन पेट में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार के सिवान जिले की महिला चार दिन से बुखार से पीड़ित है। वह मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में पहुंची, जहां जांच कराई गई और भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।
सदर ब्लाॅक के एक गांव के युवक को पंद्रह दिन से बुखार आ रहा है। दवा लेने पर आराम मिल रहा था पर रात में हालत गंभीर होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सलेमपुर क्षेत्र के एक युवक को दो दिन से बुखार है। प्राइवेट में दवा ली, आराम न मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। लार क्षेत्र का एक व्यक्ति पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराया। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ले की महिला छह दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम न मिलने पर जांच कराई। रिपोर्ट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बघौचघाट क्षेत्र की एक महिला एक हफ्ते से बुखार की चपेट में है। प्राइवेट में दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लार क्षेत्र की एक महिला पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। सीएचसी पर इलाज व जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। खुखुंदू क्षेत्र के एक किशोर रविवार को बुखार की चपेट में आ गया। दवा से आराम न मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा भटनी क्षेत्र के एक व्यक्ति व एक युवक, शहर के एक मोहल्ले की महिला, सलेमपुर क्षेत्र के एक युवक, लार क्षेत्र के एक युवक को भी भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए इलाज, दवा, जांच व प्लेटलेट्स की निशुल्क सुविधा है। अलग से वार्ड बनाया गया है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें