फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 19 संविदा एएनएम ने दिया कार्य बहिष्कार का नोटिस

Thu, 01 Oct 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक अक्तूबर से लखनऊ में धरने में होंगी शामिल, अधीक्षक को सौंपा पत्र
विज्ञापन

- बोलीं, मांग पूरी होने तक काम पर नहीं लौटेंगी




भागलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पर तैनात संविदा एएनएम ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। 19 एएनएम ने मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी के नाम डॉ. अविनाश मौर्य को पत्र सौंपकर एक अक्तूबर से लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की सूचना दी है।
एएनएम ने पत्र में लिखा है कि मानदेय और सेवा संबंधी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के लिए कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, वे कार्य पर नहीं आएंगी। उन्होंने अधीक्षक से इस लड़ाई में सहयोग की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा एएनएम ने कहाकि अनुभव के आधार पर नियमित कर राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए। संविदा पर आयु सीमा समाप्त की जाए। समान कार्य का समान वेतन दिया जाए।कैशलेस उपचार सुविधा दी जाए। गृह जनपद में स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए। कार्य बहिष्कार से टीकाकरण, प्रसव सहायता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। पीएचसी प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इस अवसर पर एएनएम शमा परवीन, सोनम यादव, मंजू प्रजापति, शिखा सिंह, जोहरा खातून, नीतू सिंह, रंजना, राखी सिंह, प्रियंका, रीभा देवी, इंद्रावती, श्वेता गुप्ता, साधना वर्मा, दीपमाला, सुमन, वंदना यादव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें