फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी के झरनाकुटी स्थित ठाकुर जी मंदिर का एक करोड़ नवासी लाख से कायाकल्प होगा

Thu, 04 Apr 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी के झरनाकुटी स्थित ठाकुर जी मंदिरफोटो- संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

करीब 52 बीघा जमीन में फैला झरनाकुटी मंदिर है आस्था का केंद्र
भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की अष्टधातु के मूर्तियां हैं स्थापित

पर्यटन विभाग ने शुरू कराया सुंदरीकरण कार्य, लोगों ने जताई खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के झरनाकुटी स्थित प्राचीन ठाकुर जी मंदिर की तस्वीर बदलने जा रही है। मंदिर के सुंदरीकरण समेत पूरे परिसर में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक करोड़ 89 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
करीब 52 बीघा जमीन में फैली कुटी में श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व संकटमोचन हनुमान जी का अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित हैं। साथ ही परिसर में इण्टरमीडिएट कॉलेज स्थित है। झरनाकुटी मंदिर और परिसर के कायाकल्प की जानकारी पर लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष प्राचीन झरनाकुटी मंदिर में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का खाका तैयार किया गया था। सरकार की ओर से बजट मिलने के बाद पर्यटन विभाग ने सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। महंत गुरु चरन दास ने बताया कि झरनाकुटी मंदिर यूपी और बिहार के करीब पचास गांवों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां रामनवमी में भव्य पूजा और मेला का आयोजन होता है। कुटी के सुंदरीकरण के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी। इससे श्रद्धालुओं को प्राचीन मंदिर में दर्शन करने में सहूलियत मिलेगी।

ये काम होंगे
मंदिर का संपर्क मार्ग, विश्रामालय, विवाह भवन, यज्ञ स्थल, चहारदीवारी, वाटर कियास्क, छाजन, प्रकाश व्यवस्था, बेंच, परिसर सुंदरीकरण, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग का काम होगा।


एक करोड़ 90 लाख से देवरहा बाबा आश्रम को होगा विकास

संवाद न्यूज एजेंसी

मईल। देवरहा बाबा आश्रम का सुंदरीकरण व कायाकल्प करने के लिए पर्यटन विभाग के एपीएम आरसी शुक्ला, जेई रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ बुधवार को आश्रम पहुंचे। इन्होंने पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास व मईल के प्रधान राजेश कुमार से निर्माण कार्य कराए जाने के लिए जमीन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही विचार-विमर्श कर स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देवरहा बाबा आश्रम पर आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने के लिए यात्री निवास, टॉयलेट ब्लॉक, मुख्य गेट का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए शासन द्वारा पर्यटन विभाग से धन स्वीकृत हुआ है। इस संबंध में पर्यटन विभाग के जेई रविंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से आश्रम के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ 90 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। स्थान निर्धारित हो जाने पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें