फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत हुए सुरेश, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री बने आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता: बीएसए
विज्ञापन

...फोटो समाचार
- बीआरसी सदर के शिक्षक भवन पर पूर्व मंत्री को दी गई भावभीनी विदाई
- सेवानिवृत्त हुए सुरेश, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बने आनंद
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री सुरेश यादव सेवानिवृत्त हो गये। मंगलवार को उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। वक्ताओं ने संगठन के लिए उनके कार्यों को याद किया। इस मौके पर उन्हें सम्मानित भी किया। अबतक जिला संयुक्त मंत्री के रूप में काम कर रहे आनंद यादव को सर्वसम्मति से जिला मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

बीआरसी सदर के शिक्षक भवन पर हुए विदाई समारोह में बीएसए ओमप्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। बल्कि उसकी भूमिका समाज के प्रति और बढ़ जाती है। वह विभिन्न क्षेत्रों में अपने अनुभव का लाभ समाज हित में बांट सकते हैं। वित्त व लेखाधिकारी जगदीश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि पदाधिकारियों को उनके कार्यों से सीख लेनी चाहिए। बीईओ सदर विनोद त्रिपाठी ने कहा कि सबसे सही विदाई यही है कि नए सत्र में मनोयोग से लगकर शिक्षक अपने दायित्वों का पालन करें। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिलामंत्री ने बेहतर शिक्षक, संगठन पदाधिकारी, एवं परिषदीय शिक्षा को लोकप्रिय बनाने में बड़ा योगदान दिया है। अब वह संगठन में संरक्षक की भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिला मंत्री आनंद यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। संचालन ऋषिकेश जायसवाल व अध्यक्षता रामवृक्ष सिंह ने किया। इस दौरान विनोद गुप्ता, अमितेश बरनवाल, बैजनाथ पति त्रिपाठी, शफीक अहमद खान, निर्भय राय, रविंद्र पांडेय, संजय मिश्र, नलिनी रंजन तिवारी, नित्यानंद यादव, गोविंद मिश्र, वसंती राय, गायत्री तिवारी, जहांगीर आलम, शाकिर अली, विजय शंकर यादव, फखरे आलम, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें