‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के लगे नारे फूंका पुतला
जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। पुलवामा में हुए सैनिकों पर हमले को लेकर क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। लोगों पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए, पुतला फूंका। विभिन्न संगठन के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं भटनी के छपिया जयदेव के शहीद विजय कुमार मौर्य के पार्थिव पर भागलपुर से लेकर उनके गांव तक रास्ते में लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय युवा एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर रात कैंडल मार्च निकाला। जिसमें शहनवाज हुसैन, हरेराम यादव, अफताब आलम, प्रमोद चौहान, हरेराम चौहान आदि मौजूद रहे। पड़री बाजार के हियुवा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। जीडी पब्लिक स्कूल छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। भागलपुर में शहीद के शव पहुंचने पर लोगों ने पार्थिव शरीर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक काली प्रसाद, एडीएम राकेश पटेल, एसडीएम संजीव कुमार, एसओ शुभनरायन दूबे, आदि लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। सलेमपुर में शहीद का शव दोपहर बाद पहुंचा। बस स्टैंड पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अशोक पांडेय, विनय तिवारी, सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, अमरेश सिंह, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।