फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का दर्द नहीं समझ रही भाजपा, संघर्ष करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---

किसानों का दर्द नहीं समझ रही भाजपा
बैतालपुर चीनी मिल चालू करने की मांग को लेकर धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना 24वें दिन कलेक्ट्रेट सभागार पर जारी रहा। आसपास के गांवों से आए किसानों ने अपना समर्थन दिया और आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे रामप्रकाश सिंह ने कहा कि जो सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझती है, उससे क्या उम्मीद किया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ जब मुख्यमंत्री नहीं बने थे तो जिले में आते थे और लोगों की समस्या सुनने के बाद समाधान का प्रयास भी करते थे लेकिन इस बार मुख्यमंत्री के रूप में जब वह जिले में आए तो किसानों की मांगों को नजरंदाज कर गए। चीनी मिल चालू कराने की घोषणा नहीं होने पर उम्मीदों के आस लगाए बैठे किसान मायूस हो गए। किसान अब अपनी लड़ाई खुद लडने के लिए मन बना चुके हैं। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीनी मिल चलाने के लिए जब तक कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी, कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी, राजबहादुर राय, दरोगा यादव, वेदप्रकाश, मुन्नू बाबू, चंद्रदेव प्रजापति, शंकर प्रसाद, चन्नर चौहान, अनवर अली, मंजू, योगेंद्र यादव, अमजद अहमद, मनोज कुमार यादव, हीरामन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें