फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण को मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण में आएगी तेजी, मिले 82.88 करोड़
विज्ञापन


31 मार्च तक पूरा करना है फोरलेन का निर्माण कार्य
धनाभाव के कारण सुस्त गति से चल रहा था निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कछुए की चाल से हो रहे फोरलेन निर्माण में जल्द ही तेजी देखने को मिलेगी। डिमांड के अनुसार शासन से लोक निर्माण विभाग के दोनो खंड को मिलाकर 82 करोड़ 88 लाख धनराशि आवंटित करने की स्वीकृति मिल गई है। यह धनराशि 31 किमी लंबा फोरलेन बनाने में खर्च किया जाएगा।
जिले में फोरलेन बनाने के लिए प्रांतीय खंड को दो पार्ट में निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। जिसमें राज्यमार्ग संख्या एक के चैनेज 125 से 144 किमी देवरिया-बलिया मार्ग (जिले के बॉर्डर से शहर तक) 19 किमी व गोरखपुर देवरिया-बलिया राज्य मार्ग संख्या एक के 145 से 161 किमी तक 16 किमी चार लेन सड़क बनाने के लिए 18 दिसंबर को 55 करोड़ 75 लाख 40 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई थी। विभाग की ओर से निर्माण के लिए 85 करोड़ का डिमांड शेष था। 20 दिसंबर को एक बार फिर शासन ने प्रांतीय खंड को 45 करोड़ की धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है। वहीं खुखुंदू सलेमपुर मार्ग पर फोरलेन बनाने के लिए निर्माण खंड को 37.88 करोड़ धनराशि आवंटन की स्वीकृति मिली है। दोनों खंड को धनराशि आवंटित होने से सुस्त पड़े फोरलेन निर्माण के काम में तेजी आएगी। विभाग की ओर से निर्माण में आ रहे अवरोध को दूर करने की कवायद तेज कर दी है। 31 मार्च तक फोरलेन निर्माण का काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


हटाए जाने हैं अतिक्रमण
फोरलेन की राह में रोड़ा बने अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग ने कमर कस लिया है। बैतालपुर में करीब 150 लोगों को एक माह पूर्व पीडब्लूडी ने नोटिस जारी किया था। अन्य जगहों पर भी लोगों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई है। सलेमपुर और बैतालपुर कस्बा में अभी भी वन विभाग के 200 से अधिक पेड़ सड़क पर मौजूद हैं। बिजली निगम की ओर से तार व खंभे शिफ्ट नहीं किए जा सके हैं। इन्हें हटाने की कार्रवाई धनाभाव के कारण ठंडे बस्ते थी। शासन से धनावंटन की स्वीकृति मिलने के बाद अधिकारी लंबित कार्यों को निपटाने का खाका तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


हाईलाइटर
- 33616.07 लाख की लागत से हो रहा फोरलेन निर्माण
- 7803.58 लाख 31 मार्च तक खर्च कर चुका है प्रांतीय खंड
- 3627.96 लाख 31 मार्च तक खर्च कर चुका है निर्माण खंड


फोरलेन निर्माण का काम आगामी 31 मार्च तक पूरा किया जाना है। शासन की ओर से वित्तीय मदद मिल रही है। जहां भी निर्माण में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है उसे समयबद्ध तरीके से निपटाया जा रहा है। पेड़ काटने व बिजली पोल शिफ्ट करने के लिए वन विभाग व बिजली निगम से सहयोग लिया जा रहा है।
-डीके चौधरी, एक्सईएन, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड देवरिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें