फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9999999

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने बीएसए, जिला कृषि अधिकारी और डीपीआरओ का वेतन रोका
विज्ञापन

ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में मिली लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। आईजीआरएस पर आने वाले शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर तीन अफसरों का वेतन डीएम ने रोक दिया है। सात दिनों में इसका निस्तारण नहीं करने पर उच्चाधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में अफसर रुचि नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह से लोगों के शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में शासन को फीडबैक पॉजिटिव नहीं जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ओमप्रकाश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जिमल और बीएसए माधवजी तिवारी तय समय तक शिकायतों का निस्तारण नहीं किया। इस आरोप में डीएम ने इनका वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। इसके अलावा अन्य विभाग के लापरवाह अधिकारियों को हिदायत दी गई है। डीएम अमित किशोर ने बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों में लापरवाही बरतने पर वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें