फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर प्रतिष्ठानों में उमड़े लोग, खरीदारी से झूमा बाजार

विज्ञापन
बरहज में धनतेरस पर खरीददारी के लिए लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। धनतेरस के शुभ अवसर पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने से शहर का बाजार गुलजार हो उठा। दोपहर के बाद भीड़ बढ़ने से बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रानिक, दोपहिया व चार पहिया वाहनों, गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा की दुकानों पर लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बिक्री में भी अन्य दिनों की अपेक्षा बड़ी वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन



बर्तन में पूजा से संबंधित सामानों की रही मांग
सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन की दुकानों पर रही। शहर में छोटी-बड़ी मिलाकर 50 से अधिक दुकानें हैं। लोगों ने यहां से पूजा पाठ से संबंधित अग्रदान, दीया, अखंड दीप, पीतल की लोटिया व गिलास, घंटी, सूपा, स्टील की कटोरी, गिलास की मांग सबसे अधिक रही। देवरिया बर्तन कमेटी के मंत्री मनोज वर्मा ने बताया कि बड़े बर्तनों की अपेक्षा छोटे सामानों की बिक्री ज्यादा हुई। बर्तन बाजार में 30 लाख से अधिक की अनुमानित बिक्री हुई।

चांदी के सिक्के और आभूषण आए पसंद
बाजार में भीड़ बढ़ने से शहर का सराफा मार्केट के व्यवसाय में भी वृद्धि दर्ज की गई। दीपावली को देखते हुए गणेश व लक्ष्मी अंकित चांदी के सिक्के व सोने के आभूषण के छोटे आइटमों की ज्यादा मांग रही। छठ पर्व के पूर्व ही महिलाओं ने आभूषण की खरीदारी कर लेना बेहतर समझा। व्यवसायी नीरज वर्मा ने बताया कि आभूषणों के अलावा सोने के एक, दो, 10 व 50 तथा चांदी के 5,10, 20, 50 व 100 ग्राम के सिक्के ज्यादा बिके। सर्राफा मंडल के जिलाध्यक्ष शंखपाल सराफ एवं महामंत्री उमाशंकर वर्मा और सोनार समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद वर्मा ने बताया कि सोने के सिक्के पर तीन प्रतिशत जीएसटी लगने से यह कम बिके। चांदी की प्रतिमाएं भी लोगों ने पसंद की। शहर की कुल करीब 500 दुकानों के व्यवसाय को जोड़ दिया जाए तो पांच करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


एलईडी टीवी के अधिक रहे खरीदार
इलेक्ट्रानिक बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री एलईडी टीवी की रही। कोतवाली रोड के इलेक्ट्रानिक के दुकानदार सुनील ने बताया दोपहर के बाद लोगों ने खरीदारी ज्यादा की। इलेक्ट्रानिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया शुरू में मार्केट धीमा रहा। एलईडी टीवी सहित, वाशिंग मशीन, प्रेस और गीजर आदि की बिक्री ज्यादा हुई। सभी 10 प्रतिष्ठानों को मिला दें तो एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय हुआ।

दोपहिया वाहनों की बढ़ी बिक्री
धनतेरस के मौके पर दोपहिया वाहनों के प्रतिष्ठानों पर बड़ी भीड़ रही। कई लोगों ने पहले से गाड़ियों की बुकिंग करा रखी थी। जो उन्होंने सोमवार को लेना पसंद किया। बाइक शोरूम के मालिक निपेंद्र, सुजीत जायसवाल के अनुसार 300-300, रोहित छापडिया ने बताया कि उनके यहां 1000 हजार से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई।

चार पहिया वाहन भी बिके
पुरवा चौराहे के एक ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक विवेक मल्ल ने बताया कि धनतेरस के मौके पर 10 ट्रैक्टर एक ही दिन बिक गए। वहीं कार शोरूम के प्रोपराइटर राकेश दूबे ने बताया कि उनके यहां 30 कारें एक दिन में ही बिक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें