फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध यूथ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन


सुभाष चौक पर प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी
पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि को लेकर हैं नाराज, महंगाई कम करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में सुभाष चौक पर शनिवार को प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यूथ के लोकसभा अध्यक्ष ऋषभ शुक्ला ने कहा कि जनता के बीच झूठा वादा कर सत्ता में आई भाजपा की नीतियों से लोग तंग आ चुके हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत तेज से बढ़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसको लेकर सरकार मौत है। कांग्रेस की सरकार में पेट्रोलियम पदार्थ का रेट एक दायरे में था। इसके विरोध में पार्टी की ओर 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसकी सफलता के लिए पार्टी नेताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास करने के बजाए तिजोरी भरने का काम कर रही है। इस दौरान धर्मेंद्र पांडेय, रमेश चौहान, बंटी यादव, शोभित सिंह, आदित्य मिश्रा, अंकित मिश्र, शैलेंद्र चौहान, गोविंद मिश्रा, विवेक सिंह, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बंदी सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति
देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश की अध्यक्षता में हुई। पेट्रोलियम पदार्थों के वृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व में 10 सितंबर को भारत बंद रहेगा। देवरिया को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी, जवाहर लाल बरनवाल, वरुण राय, भरत मणि, समीप पांडेय, सुभाष राय, नागेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रामगुलाम टोला कैंप कार्यालय पर जिला किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस कमेटी की बैठक बद्रीनारायण दुबे की अध्यक्षता में हुई। पेट्रोलियम पदार्थों के वृद्धि का विरोध किया गया। इस दौरान उदयनरायण, विनोद दुबे, शैलेश पासवान, रमेश वर्मा, संतोष वर्मा, राकेश वर्मा, बबलू यादव, नीरज प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें