फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण

विज्ञापन
रामपुर कारखाना के डुमरी गांव में पीच निर्माण को मानक के अनुरूप न कराने पर ग्रामीणों ने रोका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। विकास खंड के डुमरी गांव में मानक के विपरीत कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। बिना गिट्टी डाले और मिट्टी हटाए पिच कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर हंगामा भी किया। मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के जेई ने ग्रामीणों को शांत कराया। मानक के अनुरूप कार्य कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डुमरी में 213 मीटर लंबा सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। इसकी लागत करीब दो लाख रुपये है। शुक्रवार को रामपुर कारखाना के जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार यादव समेत डुमरी गांव के महेश यादव, दिनेश यादव, दीपचंद मद्धेशिया, राजाराम यादव, कांता यादव, विजई यादव निर्माण स्थल पर पहुंचे और मानक के विपरीत काम कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने गड्ढे में बिना गिट्टी डाले और सड़क पर पड़ी मिट्टी को हटाए बिना सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। काम रोकने की सूचना पर जेई रफीउल्लाह खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जितनी दूर सड़क बन गई है, उसे उखाड़ कर पुन: बनवाया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें