फूड इंस्पेक्टर ने मिष्ठान की दुकान पर मारा छापा
सलेमपुर। शिकायत मिलने पर शनिवार को खाद्य विभाग ने नगर के एक मिष्ठान की दुकान पर छापा मारा और वहां से पनीर के नमूने लिए। खाद्य विभाग की इस छापेमारी की सूचना नगर में फैलते ही हड़कंप मच गया और कई प्रतिष्ठान बंद हो गए। कुछ देर बाद टीम की चले जाने की सूचना होने के बाद फिर से दुकानें खुल गई। खाद्य निरीक्षक धनंजय शुक्ला ने बताया कि होली के दौरान शिकायत मिली थी। दुकान से पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।