देवरिया। देवरिया नगरपालिका परिषद क्षेत्र में सबसे अधिक अतिसंवेदनशील प्लस बूथ हैं। इनकी संख्या 39 है। इन बूथों पर सीआरपीएफ जवानों की देखरेख में वोट पड़ेंगे। प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की है कि गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं होगी। कानून का इकबाल कायम रखने के लिए शुक्रवार की शाम को पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। हूटर बजाती पुलिस की गाड़ियां शहर की सड़कों पर दौड़ी।
देवरिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र के आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर वार्ड अबूबकर नगर उत्तरी, अबूबकर नगर, चकियवां, भरोटनगर, दयानंद जूनियर हाईस्कूल देवरिया खास, बेगम रहमत नूरी हाईस्कूल देवरिया, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय कुलकुला स्थान मतदेय स्थल संवेदनशील की श्रेणी में हैं। बीएन इंटर कॉलेज और बड़वा टोला मझौलीराज भी संवेदनशील है। रुद्रपुर नगर पंचायत के टेढ़ास्थान, बरई टोला, चौहट्टा, मच्छर हट्टा, नशहरा, लार नगर पंचायत क्षेत्र का फतेहनगर, सलेमपुर नगर पंचायत क्षेत्र का सहहाबाद, सुगही बूथ भी संवेदनशील माना गया है। जिले में कुल 114 मतदान केंद्रों में 15 सामान्य मतदान केंद्र, 40 संवेदनशील, 51 अतिसंवेदनशील और 39 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान स्थल चिह्नित किए गए हैं। प्रशासन ने अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की वेब कास्टिंग कराने का निर्णय लिया है। उधर शाम को पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया।