फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में नहीं दिखे बीबी-बच्चे तो, हत्या की सूचना दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। दिमागी हालत जरूर कमजोर है, लेकिन पत्नी और बच्चों को नजरों से दूर नहीं देखना चाहता है। सुबह नींद खुली और घर में बीवी-बच्चे नहीं दिखे। इससे बदहवाश युवक ने हत्या की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी धीरेंद्र सिंह का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। गोरखपुर के एक मनोचिकित्सक से इलाज कराता है। शनिवार को सुबह उसकी नींद खुली तो घर में पत्नी और बच्चे नहीं दिखे। इससे परेशान धीरेंद्र ने 100 नंबर पर फोन पर बीवी-बच्चे की हत्या होने की सूचना दे दी। दोहरा हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। सुबह पुलिस को देखकर गांववालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने गांववालों से घटना का जिक्र किया तो लोगों ने बताया कि धीरेंद्र की दिमागी हालत ठीक नहीं है। हकीकत जानने के बाद पुलिस वालों ने झूठी सूचना देने वाले धीरेंद्र को थाने लाई। एसओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि धीरेंद्र का दिमागी हालत ठीक नहीं है पूछताछ के बाद मानवीय आधार पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें