रुद्रपुर। नवरात्र के अंतिम दिन पंडालों में देवी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के दरबार में कढ़ाही खप्पर चढ़ाकर पूजा की। व्रती लोगों ने घरों में हवन पूजन कर देवी की अराधना कर दुआ मांगी।
शुक्रवार की शाम नवरात्र मेले से पूरे नगर में जाम लग गया। जगह-जगह पंडालों में भक्तिमय माहौल में लोगों ने देवी दर्शन किए। नगर के जामुनी चौराहा, बस स्टेशन, खजुहा चौराहा, सेमरौना, इमामबाड़ा, खजुहा से कोतवाली रोड आदि जगहों पर मां दुर्गा के सजे भव्य पंडालों ने दर्शन किया। पूराना चौक स्थित अचानक भयानक दल की ओर से सजी बीआरडी कांड की झांकी देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। नगर में सजे दुर्गा पंडालों राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने आरती कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों ने हर्षोल्लास पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। क्षेत्र के रामलक्षन, पकड़ी बाजार, पचल ड़ी, मदनपुर, नरायनपुर, उसरा बाजार, लुअठही आदि क्षेत्रों में धूमधाम से नवरात्र का त्योहार मनाया गया। देर रात तक मेले में लोगों की भीड़ जमी रही।