फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की मौत से गुस्साएं चिकित्सक और कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डॉ. अब्दुल खालिद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से डीएम आवास तक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। डीएम को छह सूत्री मांगपत्र देकर 48 घंटे में मांगों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवा ठप करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कुशीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र के बेलवां आलम दास गांव निवासी डॉ. अब्दुल खालिद देवरिया के बघौचघाट के सखनी न्यू पीएचसी पर तैनात थे। सोमवार को ड्यूटी खत्म होने केे बाद कार से घर जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या से बवाल हो गया और लोग सड़क पर उतर गए। वहीं कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा ठप कर दिया। इससे नाराज चिकित्सकों ने सीएमओ डॉ. रामनिवास के नेतृत्व में जिला अस्पताल से काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां कुछ देर तक बैठक की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए डीएम सुजीत कुमार के आवास पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। डीएम ने पांच लोगों को बुलाकर वार्ता कर मांगपत्र लिया। मांगपत्र में चिकित्सकों ने कहा है कि 48 घंटे के अंदर डॉ. खालिद के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, डॉ. राजेश यादव के साथ हुई घटना के दोषियों को गिरफ्तारी की जाए। डॉ. सुरेंद्र राम के साथ हुई घटना के दोषियों पर अविलंब कार्रवाई हो, जनपद के सभी सीएचसी और पीएचसी पर 100 डायल पुलिस की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाए, चिकित्सकों के साथ विवाद करने वालों पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में पीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीवी शाही, डॉ. केसी राय, सीएमएस डॉ. छोटेलाल, डॉ.एचके मिश्रा, डॉ. कार्तिकेय पांडेय, रोहित सिंह, डॉ. एसएस द्विवेदी, डॉ. पीएन कन्नौजिया, डॉ. पूनम, डॉ. दीपा गुप्ता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें